हाफ मैराथन से दिया नशे के विरुद्ध संदेश, 173 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Kangra Others Sports
DNN धर्मशाला
आज धर्मशाला  में जिला प्रशासन तथा इंडिया एंडुरैंस के सहयोग से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया । मैराथन में 173 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उपमंडल अधिकारी धर्मशाला हरीश गज्जू ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला में पहली बार हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूक करना  है ताकि युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ  जीवन शैली की तरफ जागरूक हों।
इस अवसर पर हाफ मैराथन के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। धर्मशाला की पूर्व विधायक एवं मंत्री चंद्रेश कुमारी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर एएसपी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे

News Archives

Latest News