पशु चिकित्सालय में मुफ्त टीकाकरण शिविर

Others Solan

DNN सोलन

पशुपालन विभाग सोलन द्वारा 29 जनवरी से पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सोलन के कोटलानाला स्थित पशु चिकित्सालय में मुफ्त टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें लोग अपने पालतू पशु व अन्य जानवरों को लाकर उनका टीकाकरण करवा सकते हैं। यह जानकारी पशु चिकित्सालय सोलन के पशु चिकित्सक संदीप खिमटा ने दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग अपने पशुओं व पालतू जानवरों को यहां पर लाकर निशुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं।

News Archives

Latest News