कमरे में बंद करके कर रहे थे ये गलत काम, पहुंच गई पुलिस 12 ARREST

Crime Solan

DNN सोलन

धर्मपुर-सुबाथू रोड पर एक कमरे में लोगों द्वारा कुछ गलत काम करने की सूचना धर्मपुर पुलिस को मिली। इस सूचना के आधार पर एसएचओ धर्मपुर दयाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारी की और 12 लोगों को कमरे में जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इनसे 37930 रुपए भी बरामद हुए है।
सोलन जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं कार्यवाहक एसपी शिव कुमार शर्मा मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धर्मपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर धर्मपुर सुबाथू रोड स्थित एक मकान में छापा मारा और वहां पर जुआ खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हरि सिंह, भुपेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, अनिल कुमार, देवेन्द्र भाटिया, मनोज कुमार, सचिन शर्मा, सुरज शर्मा, कंवर सिहं, कुन्दन सिंह, कमलेश कुमार व राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मौका से 52 पत्ते ताश व 37930 रुपए बरामद हुए है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

News Archives

Latest News