संगीत के क्षेत्र में मास्टर लक्की ने किया अर्की का नाम रोशन

Arki Others Solan

DNN अर्की (शहनाज़)

संगीत के क्षेत्र में अर्की क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए निकला एक गरीब घर का लड़का आज सारेगामापा जी पंजाबी के टॉप 20 में स्थान बना चुका है। अर्की नगर पंचायत के वार्ड नबर 2 के मास्टर लक्की (कार्तिक ) का चयन सारे गा म प पंजाबी जैजी बी. की टीम के लिए हुआ है । अर्की नगर से किसी भी स्पर्धा में भाग लेने वाले वे पहले युवक है । नगर में लोगों में खुशी का माहौल है कि नगर का युवा इस मुकाम पर पहुंचा है । पत्रकारों से बात करते हुए लक्की ने बताया कि वह बचपन से ही गायकी की दीवाने रहे है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस पर उन्हें अपना भविष्य गायकी में उज्ज्वल लगा और वह हर प्रकार के गीतों की जान शास्त्रीय संगीत सीखने प्रथम गुरु गोपाल शर्मा धुन्धन वाले के पास गया। इस दौरान मास्टर लक्की ने विभिन्न मंचो पर प्रस्तुतियां देते हुए वॉइस ऑफ हिमालया, सारेगामपा में भी अपना लोहा मनवाया। साथ ही विभिन्न मंचो पर प्रदेश व देश मे पंजाबी व हिन्दी गानों व भजन गायकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया व अनेक सम्मान पत्र एवम सम्मान चिन्ह अपने नाम किए है । मास्टर लक्की ने पिछले वर्ष हांगकांग में भजन संध्या में अपनी कला का प्रदर्शन किया था । वे वहां से कई अवार्ड जीत कर आए थे। मास्टर लक्की ने बताया कि गाने के साथ ही तबला वादन में भी पारंगत है। उन्होंने बताया कि जब वह सारेगामापा जी। पंजाबी के टॉप 20 में भाग लेने गया तो वहां उसने जज के रूप में बैठे जैज बी, सोनू ककड़, जयदेव व शो के महागुरु गुरदास मान को देख तथा गुरदास मान व अन्य जजो ने उसकी आवाज एवम गायकी को भरपूर सराहा। उन्होंने कहा कि उनका अपना एक आफरीन नामक बैंड है तथा वे प्रदेश के कई प्रसिद्ध मेलों में सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी छाप छोड़ चुके है । लक्की के पिता रत्न चंद यहां टैक्सी चलाते है जबकि माता रामप्यारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है । मास्टर लक्की ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जहां अपने माता पिता को दिया है वहीं अपने गुरूजनों व मित्रो को भी दिया।

News Archives

Latest News