सपरून में एक कमरे में पुलिस ने मारा छापा, हैरोइन के साथ 1 ARREST

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने वसंत विहार क्षेत्र में एक किराए के कमरे में छापा मारकर वहां रह रहे युवक से हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। कार्यवाहक एसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने सपरून क्षेत्र में किराए के कमरे में छापा मारकर मनोज कुमार निवासी शिमला के पास से 8.94 ग्राम हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ की जा रही है।

News Archives

Latest News