टैंक रोड सड़क 23 से 25 जनवरी तक बंद

Others Solan

DNN सोलन
सोलन शहर के नगर परिषद वार्ड संख्या-10 के टैंक रोड पर सतेजा हाउस से रघुवंशी हाउस तक सड़क मार्ग को इंटर लॉक पेवर ब्लॉक बिछाने के लिए बंद किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार 23 जनवरी, 2020 से 25 जनवरी, 2020 तक प्रातः   9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक उक्त मार्ग बंद रहेगा।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन, उपमंडलाधिकारी सोलन तथा नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

News Archives

Latest News