KALKA SHIMLA ट्रैक पर एक बार फिर हांफ गया इंजन

Others Solan
DNN सोलन
विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला ट्रैक पर एक बार फिर बड़ोग में ट्वॉय टे्रन का इंजन हांफ गया। यह ट्रेन कालका से शिमला की तरफ जा रही थी व यात्रियों से भरी हुई थी। इसके कारण यात्रियों को कई घंटों तक दूसरा इंजन पहुंचने तक इंतजार करना पड़ा।
शिमला की ओर जा रही ट्रेन 52455 करीब 12 बजकर 10 मिनट पर कालका से शिमला की ओर चली। इसके बाद यह करीब 2 बजकर 55 मिनट पर बड़ोग पहुंची। बड़ोग से यह शिमला जा रही थी, लेकिन इसका इंजन तकनीकी खराबी के कारण स्टार्ट ही नहीं हो पाया। काफी मशक्कत के बाद भी जब यह चालू नहीं हुआ तो इसकी सूचना कालका रेलवे को दी गई। इसके बाद करीब 3 बजे कालका से दूसरा इंजन भेजा गया और करीब 3 घंटे बाद यह इंजन बड़ोग पहुंचा और इसके बाद ही इसे जोड़कर ट्रेन शिमला की ओर रवाना हुई।

News Archives

Latest News