भाई की मौत की सूचना के बाद बहन नहीं सहन कर पाई सदमा, जहर खाकर दे दी जान

Crime Kasauli Solan

DNN कसौली
जिला के कसौली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक की अचानक  हुई मौत के बाद उसकी बहन यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार सहित पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के कसौली क्षेत्र में एक युवक की बुधवार को अचानक मौत हो गई। जैसे ही युवक की मौत की सूचना उसकी बहन को मिली वह यह सदमा झेल नहीं पाई और उसने कोई जहरीली का सेवन कर डाला। परिवार के सदस्यों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वे उसे लेकर उपचार के लिए धर्मपुर अस्पताल पहुंचे। यहां से युवती की हालत को देखते हुए उसे डाक्टरों ने उपचार के लिए एमएमयू अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया। जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News