DNN कसौली
जिला के कसौली क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद कसौली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला रविवार शाम का है। पुलिस को सूचना मिली कि हेमशंकर नाम के व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में पाया कि यह व्यक्ति पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। मामले की जांच चल रही है।















