DNN ऊना
पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के लिए चिन्हित भूमि का आज अतिरिक्त मुख्य सचिव आर डी धीमान ने उपायुक्त ऊना संदीप कुमार के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसीएस आर डी धीमान ने कहा कि पीडब्ल्यूडी, विद्युत तथा आईपीएच विभाग एक हफ्ते के भीतर एस्टीमेट तैयार कर प्रदेश सरकार को भिजवाए ताकि जल्द से जल्द सेटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी विभाग डीसी के साथ समन्वय स्थापित कर एस्टीमेट तुरंत भेजें। इस दौरान धीमान ने कहा कि जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य आरंभ होगा और गाड़ियों की आवाजाही लिंक रोड़ पर बढ़ेगी इसलिए संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करें।















