सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 9 लाख ठगे अब हुई FIR

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बददी (चड्ढा)
सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब 9 लाख रुपयों की ठगी के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सोलन जिला की बददी पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार नरेश कुमार निवासी बददी ने पुलिस में वीरेन्द्र कुमार निवासी कांगड़ा व अमन शर्मा निवासी बिहार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2018 में सरकारी नौकरी दिलाने की एवज में उससे पहली बार साढ़े 5 लाख रुपए व दूसरी बार साढ़े 3 लाख रुपए की ठगी की गई। यह ठगी वीरेन्द्र कुमार व अमन शर्मा ने की है। इन दोनों ने उसे सरकारी नौकरी दिलवाने की एवज में पैसों की ठगी की है। एएसपी बददी एनके शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

News Archives

Latest News