हिमाचल घूमने आई युवती की मौत, कंडाघाट के नजदीक हुई तबीयत खराब

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)

हिमाचल घूमने आई एक पर्यटक की तबीयत खराब होने के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मामला सोलन जिला के कंडाघाट में सामने आया है। जहां पर अपनी बहन के साथ शिमला घूमने आई एक युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हरियाणा से आई 22 वर्षीय युवती सुखप्रीत कोर की तबियत खराब होने के बाद मृत्यु हो गई। कंडाघाट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अब पता चल पाएगा की मौत किन कारणों से हुई है।

News Archives

Latest News