6 और 7 जनवरी को रहेगा मौसम खराब, ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश की आशंका 

Chamba Others
DNN चंबा
भारत सरकार के मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक प्रदेश में 6 और 7 जनवरी को विभिन्न जिलों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसमें चंबा जिला भी शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि जारी की गई चेतावनी के मद्देनजर चंबा जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है ।उन्होंने कहा कि लोग इस दौरान पूरी एहतियात बरतें।  इसके अलावा निचले क्षेत्रों में बारिश होने की सूरत में हिमस्खलन की आशंका वाली जगहों की तरफ भी ना जाएं।

News Archives

Latest News