बद्दी में तीन गैस सिलेंडर ब्लास्ट, करीब 5 लाख का नुकसान, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी (चड्ढा)
पुलिस थाना बद्दी के तहत वर्धमान उद्योग के निकट भूपनगर गांव में एक किराए के कमरे में 3 गैस सिलैंडरों में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है, जिसमें 5 लाख रुपए की संपत्ति को नुक्सान पहुंचा है। दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन राजेश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दमकल केंद्र बद्दी को शाम करीब 5.30 बजे आशा कुमारी ने दूरभाष से जानकारी दी कि भूपनगर गांव में संजीव मोहम्मद के रिहायशी मकान में गैस से भरे सिलैंडरों में आग लग गई है, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर 50 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया।
राजेश शर्मा ने बताया कि भूपनगर निवासी संजीव मोहम्मद के रिहायशी मकान में रह रहे किराएदार दिनेश खान व युसफ खान निवासी उत्तर प्रदेश जोकि इंडियन गैस ऐजैंसी में कार्य करते हैं उनके कमरे में गैस के रिसाव के चलते 3 गैस सिलैंडरों में आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के 12 कर्मचारियों के साथ-साथ 2 फायर वाचर और वर्धमान उद्योग की तरफ से 2 वाटर टैंकर की मदद से तकरीबन 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात काबू पा लिया गया।
एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि मामले की गंभीता को देखते हुए थाना बद्दी में मामला दर्ज कर एसएचओ बद्दी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News