DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस हुए। वीरवार शाम के बाद यहां पर शुक्रवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
शुक्रवार सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई। हालांकि भूकंप के झटको में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं, लेकिन भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। वीरवार को भी इस क्षेत्र में शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।















