बर्फ में स्किड हुई गाड़ी एक पर्यटक लापता

Crime Kullu

DNN मनाली (रेणुका)
मनाली-सोलंगनाला मार्ग पर नेहरू कुंड के पास एक गाड़ी लुढ़क जाने से 4 पर्यटक घायल हो गए जबकि एक लापता बताया जा रहा है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार लुधियाना के 5 पर्यटक अपने वाहन में सोलंगनाला गए थे। वे सोलंगनाला से वापस मनाली लौट रहे थे तो रास्ते मे नेहरू कुंड के समीप मोड़ पर गाड़ी स्किड हो गई और नीचे जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रैस्क्यू कार्य शुरू किया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल पर्यटकों को रैस्क्यू किया और मिशन अस्पताल पहुंचाया।
डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि गुरुवार रात करीब आठ बजे सोलंगनाला से मनाली आ रही एक पर्यटक कार नेहरूकुंड के पास कुलंग के पास एक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इसमें तेजेंद्र सिंह लापता  है।

News Archives

Latest News