प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएगी महिला मोर्चा: धनेश्वरी

Politics Solan

DNN सोलन

प्रदेश सरकार की दो वर्षीय उपलब्धियों को लेकर शिमला के रिज मैदान में 27 दिसंबर को होने वाली जन आभार रैली को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रही। उन्होंने शिमला की आभार रैली में महिलाओं कार्यकर्ताओं से अपनी
भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही। बैठक में सोलन जिला से एक हजार महिला कार्यकर्ताओ के जन आभार रैली में शामिल होने का लक्षय रखा गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश गांधी ने दी।
बैठक में प्रदेश महामंत्री भारती, प्रतिभा बाली, रशिम धर सूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, रितु सेठी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, रिया शर्मा, शीला, राकेश, सोमा ठाकुर, शीला कौशल,राज कौशल, शकुंतला,सुलक्षना जी , विमला जी आदि ने भाग लिया।

News Archives

Latest News