माल रोड में महिलाओं ने सीखे नाटी के गुर

Entertainment Kullu

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
2 से 6 जनवरी को मनाली में आयोजित होने वाले विंटर कार्निवाल में महिलाओं की नाटी मुख्य आकर्षण रहेगी। 3 और 5 जनवरी को माल रोड मनाली में 100 से अधिक महिला मंडलों की एक हजार से अधिक महिलाएं वाद्य यंत्रों की धुन में कुलवी नाटी डालेगी। इस प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिये आज विंटर कार्निवाल कमेटी ने माल रोड में कुलवी नाटी आयोजित की। कल्चरल कमेटी की उप समिति के सदस्य सिकन्दर ने महिलाओं को कुलवी नाटी के गुर सिखाए। लगभग 50 मिनट तक चलने वाली इस प्रतियोगिया मे 8 से अधिक गानों की धुन बजाई जाएगी जिसमें हर धुन में महिलाओं को अलग से नृत्य करना है। साथ ही स्टेप व तालमेल भी प्रतियोगिता का हिसा रहेगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हए आज कार्निवाल कमेटी ने महिलाओं को इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित किया। मास्टर सतीश सहित शिकन्दर व अजित ठाकुर ने बताया कि आज महिलाओं को माल रोड में नाटी के टिप्स दिए गए और प्रतियोगिता को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल में नारी शक्ति की मुख्य भूमिका रहेगी। महिलाओं को लेकर कार्निवाल में कई प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमन घरसँगी ने कहा कि कार्निवाल के सफल आयोजन को हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि आज माल रोड में की गई नाटी की रिहसल भी कार्निवाल का भाग है।

News Archives

Latest News