रिश्वत के मामले में गिरफ्तार आरोपी FIRE OFFICER को 3 दिन का पुलिस रिमांड

Crime Solan

DNN सोलन

राज्य विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरों द्वारा बददी में 30 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए फायर अधिकारी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर विजीलैंस की टीम ने आरोपी के बददी स्थित आवास व कार्यालय का रिकार्ड भी खंगाला, ताकी आरोपी की संपत्ति को लेकर जानकारी मिल सके।
याद रहे कि स्टेट विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार शाम को फायर विभाग के अधिकारी देवेंद्र कुमार को 30 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बददी के एक निजी होटल से यह गिरफ्तारी हुई थी। पता चला है कि फायर अधिकारी ने एनओसी देने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

News Archives

Latest News