DNN सोलन
शहर के मोहन पार्क के नजदीक जुब्बल निवासी एक व्यक्ति ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक संदीप कुछ समय पहले तक सलोगड़ा में दुकान करता था। फोरलेन निर्माण में उसकी दुकान आने के कारण उसकी दुकान बंद हो गई। तब से ही वह परेशान था। एएसपी शिवा कुमार शर्मा ने बताया कि सोलन के मोहन पार्क के नजदीक एक किराए कि कमरे में रहने वाले संदीप निवासी जुब्बल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच चल रही है।















