महिला ने पति की हत्या कर रसोई घर में दफनाया शव, 1 महीने तक शव के ऊपर बनाती रही खाना

Crime National/International

मध्य प्रदेश/अनूपपुर

मध्य प्रदेश में एक महिला द्वारा अपने ही पति की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार हुई है। अहम बात यह है कि पुलिस के समक्ष पूछताछ के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है महिला ने अपनी पति की हत्या करने के बाद उसे अपनी ही रसोई में दफना दिया।

यहीं नहीं तकरीबन एक पति की कब्र के ऊपर बनाए गए चूल्हे पर वह खाना भी पकाती रही। यह मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले का है। 32 साल की एक महिला प्रमिला ने अपने वकील पति महेश बैनेवाल की हत्या कर उसे किचन में वहां दफना दिया जहां कच्ची जगह पर वह खाना बनाती थी। गुरुवार को अनूपपुर जिले की पुलिस ने उसे अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। महेश एक महीने से अमरकंटक पुलिस थाना के करोंदी गांव से लापता बताया जा रहा था।
22 अक्टूबर को उसकी पत्नी प्रमिला ने ही अपने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। पुलिस इस मामले को गुमशुदगी के रूप में ही देख रही थी कि तभी 21 नवंबर को इस मामले में एक ट्व‍िस्ट आ गया। मृतक के बड़े भाई अर्जुन बैनेवाल ने पुलिस से कहा कि उसके भाई के घर में कुछ संदिग्ध है। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह कई बार अपने छोटे भाई के घर गया लेकिन उसकी पत्नी ने हर बार उसे टरका दिया।
अमरकंटक थाने के एसएचओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि इस सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे तो उन्हें भी कुछ दुर्गंध का अहसास हुआ। जब वह किचन के पास गए तो दुर्गंध और तेज हो गई। जब किचन में दुर्गंध वाली जगह को खोदा गया तो उसमें से महेश का शव मिला।
इस पर प्रमिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के बड़े भाई गंगाराम बैनेवाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।
तब गंगाराम और उसने मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।  दूसरी और गंगाराम ने पुलिस के समक्ष स्वयं को बेगुनाह करार दिया है और कहा है कि महिला उसके खिलाफ साजिश रच रही है।

News Archives

Latest News