स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोलन की दुकानों से भरे सैंपल, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

Others Solan

DNN सोलन

सोलन शहर में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 3 सैंपल भरकर जांच के लिए सीटीएल भेज दिए हैं। यह सैंपल मल्टी विटामिन कैप्सूल्स, प्रोबेटिक और ऑलिव ऑयल के हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी कार्रवाई कर कारोबारियों को नोटिस भेजे हैं। नोटिस का 15 दिनों में संतोषजनक जवाब न आने पर विभाग केस दर्ज करेगा। इसी के साथ नियमों को दरकिनार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार अभी तक विभाग ने शहर सहित अन्य क्षेत्रों से करीब 40 सैंपल भरे हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। सैंपलों के फेल होने पर कड़ी कार्रवाई करने की योजना भी तैयार की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग सोलन के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर 3 सैंपल भरे हैं। यह सैंपल मल्टी विटामिन कैप्सूल्स, प्रोबेटिक और ऑलिव ऑयल के हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

News Archives

Latest News