दुर्लभ प्रजाति के पक्षी को देखने के लिए सराहं के लोगों में उत्साह

Others Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश कुमार)
आजकल सराहां व आसपास के क्षेत्र में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना सफेद कौवा लोग उसकी एक झलक पाने के लिए घण्टों आसमान की तरफ निहारते रहते हैं। यह इस लिए भी हो रहा है कि इस क्षेत्र के लोगों ने कभी सोचा है भी नही होगा कि कौवा भी सफेद हो सकता है। जी हाँ सराहां के इलाके में गत कई दिनों से सफेद कौवा देखा जा रहा है जो कि स्थानीय लोगो के साथ साथ दूसरे पक्षियों के लिये भी कौतूहल का विषय है। हालांकि ऐसे दो कौवे सराहां के इलाके में मौजूद है जो बाकी के काले कौवों के साथ घुल मिल कर रह रहे है। परंतु एक पेड़ पर जब यह बैठा तो बाकी के पक्षियों ने इसे घेर लिया। बहरहाल सफेद कौवा यहाँ कौतूहल का विषय बना हुआ है। स्थानीय निवासी सुरेन्द्र सिंह,विश्रुत,उज्जवल,सक्षम शर्मा,प्रज्ञान,आर्यन,तेजस्विनी,परीक्षित,आदि ने बताया कि उन्होंने भी सराहां में दो सफेद कौवे देखे हैं। जानकारों का मानना है कि एल्बिनो के नाम से जाना जाने वाला यह कौवा बड़ी दुर्लभ प्रजाति का है। इस तरह का कौवा अमेरिका में भी पाया जाता है। भारत मे केरला के इलाके में भी सफेद रंग के कौवे देखने को मिलते है। भारतीय समाज मे कौओं का कांव कांव करना अच्छा नहीं माना जाता। एक तो उसकी कर्कश आवाज दूसरा उसका सर्वहारी होना लोगों को अच्छा नही लगता।

News Archives

Latest News