DNN सोलन
सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की फोटो लगाकर फेसबुक आईडी से लोगों को गलत संदेश भेजने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी ने सोलन सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भरत साहनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की उसे उसके एक मित्र द्वारा जानकारी दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो लगाकर फेसबुक आईडी बनाई है और वह लोगों को गलत संदेश भेज रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद भरत साहनी ने इस संबंध में सोलन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। भरत का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से कोई अज्ञात व्यक्ति इस प्रकार की हरकत कर रहा है। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















