देश की रक्षा में तैनात था जवान शातिरों ने बैंक से उड़ा दिए 1 लाख 25 हजार

Crime Solan

DNN सोलन
देश की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर में तैनात एक सैनिक के बैंक खाते से करीब 1 लाख 40 हजार रुपए निकलने का मामला सामने आया है। सैनिक को उसके साथ हो चुकी ठगी का पता जब चला जब करीब 1 महीने बाद वह अपने घर सोलन आया। पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नरेन्द्र सिंह निवासी कोटला ने सोलन पुलिस में शिकायत पत्र दिया है। जिसमें उसने बताया कि वह फिल्ड रेजिमेंट पंचगांव जम्मू और कश्मीर में तैनात है और इसका बैंक खाता एसबीआई में है। जब यह घर आया तो इसे बैंक से पता चला की इसके खाते से कुल मूल 1,40,000 रुपए निकले गए है। जिस बारे इसने बैंक से स्टेटमैंट हासिल की तो पता चला कि इसके खाते से दिनांक 9,10,11,12 अक्तूबर 2019 को हिसार हरियाणा से एटीएम और जीसीसी के माध्यम से कुल 1,40,000 रुपए किसी ने धोखाधड़ी करके निकाले है। जबकि इसी दौरान इसे न ही किसी का काल आया और न ही इसने किसी को अपना एटीएम कार्ड दिया है और न ही ओटीपी व पासवर्ड किसी को दिया। इसके बावजूद भी इसका पैसा किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके खाते से धोखाधड़ी करके निकाले है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज कर लिया है।

News Archives

Latest News