9 नवंबर को होगा उत्तराखंड भ्रातृ मंडल का सांस्कृतिक कार्यक्रम

Entertainment Solan Uttarakhand

DNN सोलन
उत्तराखंड भ्रातृ मंडल सोलन 9 नवंबर को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम 3 बजे से दुर्गा भवन मुरारी मार्केट में शुरू होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड के जाने माने कलाकार अनिल बिष्ट अपनी टीम सहित लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल के अलावा विशेष आमंत्रित अतिथि के तौर पर सांसद सुरेश कश्यप, विधायक धनीराम शांडिल, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप एवं हिमफैड अध्यक्ष गणेश दत्त भी कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगेे।

News Archives

Latest News