DNN कंडाघाट
ग्राम पंचायत हिन्नर के गौड़ा गांव में एक मकान में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद घर के मालिक व अन्य ग्रामीणों ने मिल कर आग बुझाई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।
जानकारी के अनुसार अनिल के घर पर मंगलवार को अचानक आग लग गई। अनिल के चाचा ने घर से धुआं उठता हुआ देखा और इसकी सूचना उसे दी। सूचना के बाद अनिल ने ग्रामीणों की मदद से मकान में लगी आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग का पता न चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग से करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हो गया है।















