DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट में आयोजित हो रहे 2 दिवसीय रेडक्रास मेेले में पहाड़ी गायक किशन वर्मा, दीलिप सिरमौरी, रिना ठाकुर व गीता भारद्वाज, कार्तिक शर्मा अपने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा मेले में टीवी पर सोलन का नाम रोशन कर चुके कलाकार भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही उनको क्षेत्र का नाम रोशन करने पर सम्मानित भी किया जाएगा। टीवी व अमरीका में नृत्य में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी सिया सिंह, गायन के क्षेत्र में टीवी पर छा चुकी अनुषा जोशी, बेस्ट ड्रामे बाज में लोहा मनवा चुके सोहम वर्मा, टविंकल सहित अन्य कलाकारों को इसमें सम्मानित किया जाएगा और वे अपने अपने कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।
मेले में मिलेंंगे एक से एक लजीज व्यंजन
मेले में हिमाचल से लेकर चाइनीज खाने के फूड स्टाल लग रहे है। यहां पर पूड़े खीर से लेकर मोमो चामिन सहित अन्य खाने के स्टाल बुक हो चुके है। मेले में फास्ट फुड, कड़ी चावल, राजमा चावल के स्टाल भी होंगे। जिनमें लोग अपनी पसंद के हिसाब से खाने का मजा ले सकेंगे।
वाहनों की खरीद फरोख्त भी होगी
मेले में लगभग सभी वाहन कंपनियों द्वारा स्टाल बुक करवाए गए है। जिनमें लोगों को विभिन्न कारें, जीप, स्कूटी, मोटर साइकिल के अलावा ट्रक व टिप्पर भी उपलब्ध होंगे। जिनके बारे में लोग जानकारी हासिल करवाने के अलावा उनकी बुकिंग व खरीद फरोख्त भी मौके पर ही कर सकेंगे।
बच्चों के लिए मेला मैदान में विशेष ख्याल रखा गया है और उनके लिए झूले लगवाए जा रहे है। इसके अलाव स्कूली बच्चों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी होगी। जिसमें लगभग क्षेत्र के भी स्कूलों को आमंत्रित किया गया है।
माडलिंग शो भी होगा विशेष आकर्षण
मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान पारंपरिक परिधान में माडलिंग शो भी होगा। जिनमें क्षेत्र के विभिन्न कालेजों के बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।
रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष एवं एस डी एम कंडाघाट डॉ संजीव धीमान व सचिव एवं तहसीलदार कंडाघाट ओ पी मेहता ने बताया कि रेड क्रॉस मेले में पहाड़ी गायक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उस को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है।















