DNN कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में अध्यापकों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बार-बार सामने आ रहे हैं। जिसके कारण गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हो रहा है। ताज़ा मामला कांगड़ा क्षेत्र में सामने आया हैं। यहां के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने छात्राओं का शारीरिक शोषण किया। करीब तीन महीने से यह क्रम जारी था। अब हिम्मत जुटाकर छात्राओं ने और विद्यार्थियों को इसके बारे में बताया। बुधवार सुबह सभी विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में अध्यापक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है आरोपी अध्यापक को पैरालाइज का अटैक हो गया है व उसे अस्पताल ले जाया गया है।छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक लैब में बुलाकर किस और हग करने का दबाव डालता है।
ऐसा करने पर एसेसमेंट के ज्यादा नंबर लगाने की बात करता है और ऐसा न करने पर नंबर कम लगाने की धमकी भी देता है।
वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य ने भी आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने सारे मामले पर संज्ञान लिया है। उपनिदेशक कार्यालय धर्मशाला से अधिकारी मौके पर पहुंचे।