SOLAN हिन्दू जागरण मंच ने खोला शांता कुमार के खिलाफ मोचा, पुतला जलाया

Others Politics Solan

DNN सोलन

पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार को कसौली लिट फेस्ट के दौरान वहां पर आए विभिन्न वक्ताओं द्वारा संवाद के दौरान दिए गए विभिन्न ब्यानों पर कोई भी विवाद न करने की नसीहत देना महंगा पड़ा है। हिन्दू जागरण मंच ने पूर्व मंत्री के इस ब्यान को गलत ठहराकर शांता कुमार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में हिन्दू जागरण मंच ने मंगलवार को सोलन में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और शांता कुमार का पुतला जलाया। हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री विवेक मौदगील व प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा लिट फेस्ट को लेकर दिए गए ब्यान की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांता कुमार की कथनी व करनी में बड़ा फर्क है।

News Archives

Latest News