DNN बीबीएन (चड्ढा)
बीबीएन की ग्राम पंचायत संडोली के तहत पडऩे वाले गांव शीतलपुर लंडेवाल के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला है। घटन की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने पाया कि शव 7-8 दिन पुराना लग रहा है। महिला की उम्र 35 साल से 40 साल के बीच है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी एनके शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को खुलासा होगा।















