कुलदीप राठौर ने साधा मंत्री महेंद्र सिंह व विस अध्यक्ष बिंदल पर निशाना

Politics Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश कुमार)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल व आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर जमकर निशाना साधा, वहीं यह दावा भी किया कि पच्छाद सीट कांग्रेस पार्टी जीत रही है। जबकि दूसरे स्थान के लिए मुकाबला आजाद उम्मीदवार दयाल प्यारी व बीजेपी में चल रहा है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि पच्छाद में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जो भी क्षेत्र आबंटित किए गए हैं, सब पूरी तरह से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लग रहा है कि कांगे्रस पार्टी भाजपा से काफी आगे है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में विघटन है। जबकि कांग्रेस पार्टी यहां एकजुट होकर काम कर रही है।
राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता खासकर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल वो साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल कर वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पच्छाद की जनता मन बना चुका है कि भारतीय जनता पार्टी की पराजय निश्चित है। कांग्रेस पार्टी विजय की तरफ अग्रसर है और जो दूसरे स्थान के लिए मुकाबला चल रहा है, वह दयाल प्यारी व भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रहा है।

News Archives

Latest News