युवक कमरे में बेच रहा था चरस, पुलिस ने किया

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने शामती के साथ लगते खुंडीधार क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अनुज नाम का लड़का चरस बेचने का धंधा करता है। जिसके बाद पुलिस ने उसके किराए के कमरे में छापा मारा और कमरे से 30.30 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने अनुज भापटा के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News