ONLINE ठगी पर SOLAN पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन जिला में आनलाइन ठगी के शिकार हुए लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे मामलों को सुलझाने का कार्य अब सोलन पुलिस की एक विशेष टीम करेगी। साइबर क्राइम का ज्ञान रखने वाले पुलिस कर्मचारियों को टीम में शामिल किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द पुलिस इन मामलों को सुलझाकर ठगों को सलाखों के पीछे डाल सके। शुक्रवार को सोलन पुलिस लाइन में हुई जिला पुलिस की क्राइम बैठक के दौरान इसको लेकर पुलिस ने रणनीति बनाई। एसपी मधुसूदन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ठगी के मामलों को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय भी लिया गया। ताकि लोगों को ठगी से बचाया जा सके।

News Archives

Latest News