DNN राजगढ़ (के डी शर्मा)
पच्छाद उप चुनाव में भाजपा अपनी सम्भावित हार को देखकर बोखला गई है और इसलिए पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में आचार सहिंता का जम कर उल्लंघन करते हुए चुनाव आयोग के आदेशो की धजियाँ उड़ाई जा रही है। यह आरोप शिलाई विधानसभा के कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने राजगढ़ में भाजपा पर लगाये। विधायक हर्षवर्धन चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व् उनके मंत्रियो पर जम कर बरसे । उन्होंने कहा कि भाजपा की उम्मीदवार को लेकर भाजपा में ही रोष है और जिसका नमूना नोमिनेशन वाले दिन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी देख चुके है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड रहा है गंगू राम मुसाफिर की स्थिती मजबूत होती जा रही है। पच्छाद में मुकाबला कांग्रेस और दयाल प्यारी के बीच रह गया है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशी की हार से परेशान होकर पुरे मंत्रीमंडल व् विधयाको को पच्छाद में बिठा दिया है। उन्होंने कहा कि पच्छाद में आजतक जितना विकास हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी व् कांग्रेस के सच्चे सिफाही जी आर मुसाफिर ने किया है | इस दोरान चेतराम ठाकुर ,राजीव कीमटा,नविन तंवर ,संजीव शर्मा ,दिनेश आर्य सहित अन्य कोंग्रेसी कार्यकर्ता मोजूद थे |















