नालागढ़ में महिला की झुग्गी से बरामद किया 501 ग्राम गांजा

Crime Nalagarh Solan

DNN नालागढ़

थाना नालागढ़ के तहत रडीयाली में पुलिस ने महिला की झुग्गी से 501 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रडीयाली में धर्म कांटे के पास कृष्णा निवासी रडीयाली तहसील नालागढ़ के हवाले से 501 ग्राम गांजा बरामद किया है। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News