उड़ीसा में HIMACHAL का नाम रोशन कर रहे हैं SOLAN के स्कूल के बच्चे

Entertainment Others Solan

DNN सोलन

सोलन के शमरोड स्कूल के बच्चों की उड़ीसा के कटक में आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प में लगातार बेहतर कार्य कर हिमाचल के नाम रोशन कर रहे हैं। रविवार को इस प्रोग्राम में भारत के उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू , राज्यपाल उड़ीसा प्रोफेसर गणेशी लाल , मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य लोग मौजद रहे।  हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही शमरोड स्कूल की टीम को भी लगातार दूसरे दिन भी उड़ीसा के जबरदस्त प्रदर्शन किया। जो कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है। हिमाचल की टीम में टीचर सुभद्रा मेहता, दिनेश ठाकुर के अलावा 10 स्टूडेंट्स  समृति शर्मा, प्रीति शर्मा, मानसी, कृष्णाऔर मधु जबकि बॉयज में रजत कुमार, ऋतिक, साहिल, अंकुश ओर रजत ठाकुर शामिल है। टीम लीडर यशपाल कपूर हैं।। हिमाचली परिधान को यहीं खूब पसंद किया जा रहा है।

News Archives

Latest News