DNN सोलन
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने अर्की के शालाघाट में एक व्यक्ति से 80.72 ग्राम चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। सोलन पुलिस द्वारा पकड़े गए चिट्टे की अब तक की यह सबसे बड़ी मात्रा है। अहम बात यह है कि जांच में पुलिस को खुलासा हुआ है कि चिट्टे के साथ पकड़ा गया आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ अधिनियम के दो मामले दर्ज हैं। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है।















