चरस के साथ एक युवक ARREST 

Chamba Crime

DNN चंबा

चंबा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने सरु के पास चरस के साथ एक युवक को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सरु के पास नाकाबंदी की थी, इस दौरान चंबा से कांगड़ा की तरफ जा रही इस बस को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस टीम के निरिक्षण के दौरान बस में अंतिम सीट पर बैठे हुए व्यक्ति सुनील कुमार निवासी जिला चंबा के बैग से कुल 140 ग्राम बत्तीनुमा काला पदार्थ बरामद किया। जिसे सूंघने और अनुभव के आधार पर चरस प्रतीत हुआ। पुलिस ने सुनील को  हिरासत मे ले लिया। इसकी पुष्टि एसपी चंबा डॉ मोनिका ने भी की है।

News Archives

Latest News