DNN कुल्लू (रेणुका गोस्वामी)
कुल्लू पुलिस ने 2 युवकों को 5 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पतलीकूहल थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान फोजल रोड में बुलग विहाल के पास दो युवकों को पत्थर पर बैठे देखा। दोनों व्यक्ति पुलिस दल को देखकर घबरा गए और हाथ में लिया बैग फेंक दिया।
पुलिस को शक हुआ व दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनके द्वारा फेंके गए कैरी बेग की तलाशी ली तो उसमें चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान टिब्डू उर्फ शिवचंद और वीरू रूप में हुई है।















