DNN सोलन
केन्द्रीय वित्त और कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 04 अक्तूबर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर 04 अक्तूबर, 2019 को दोपहर 12.30 बजे ठोडो मैदान, सोलन में ग्राहक मेले में शिरकत करेंगे। केन्द्रीय वित्त और कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री तदोपरांत सांय 4.00 बजे सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत बद्दी में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।















