राजगढ़ में CM जयराम ने की ये अपील

Politics Sirmaur

DNN नाहन

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश के लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री आज जिला सिरमौर के राजगढ़ में रीना कश्यप द्वारा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से उप-चुनाव के लिए नामांकन भरने के पश्चात विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
जय राम ठाकुर ने पच्छाद व धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे इन उप-चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीताएं, ताकि इन क्षेत्रों की विकास गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सके।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 20 महिनों के अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान राज्य के सभी हिस्सों का एक समान विकास सुनिश्चित किया है और उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया है जो किन्हीं कारणों से विकास से वंचित रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना है, इससे देशभर में ‘एक राष्ट्र-एक संविधान’ का रास्ता सुनिश्चित हुआ है। इस मौके पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुख राम चैधरी, बलबीर वर्मा तथा परमजीत सिंह पम्मी, उपाध्यक्ष राज्य खाद्यपूर्ति निगम बलदेव सिंह तोमर, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, भाजपा नेता बलदेव भंडारी, चंद्र मोहन ठाकुर, नरेश शर्मा, डेज़ी ठाकुर भी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News