ट्रक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Crime Sirmaur
DNN राजगढ़ 
उपमंडल के तहत सोलन-नेरीपुल सड़क पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का राजगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी मुताबिक सोलन-नेरीपुल सड़क पर पनेली जघेड़ के समीप वीरवार सुबह सेब से लदा एक ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। मृतकों की पहचान ट्रक चालक रोहित निवासी ऊना और प्यारेलाल निवासी शिमला के तौर पर की गई है। हादसे में ट्रक में सवार अजय कुमार निवासी ऊना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सिविल अस्पताल राजगढ़ में उपचार चल रहा है।

News Archives

Latest News