DNN मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इसी घटना में अन्य 2 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना सरकाघाट घुमारवीं राजमार्ग पर घटी।
बसाही धार की रहने वाली एक महिला शुक्रवार सुबह थानागढ़ के पास जंगल में घास लाने गई हुई थी। वहां उसने गाड़ी का सामान व चार लोग लहूलुहान पड़े देख इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब 500 मीटर गहरी खाई से चारों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाल सड़क तक पहुंचा। 108 एंबुलेंस में तैनात स्टॉफ ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों व घायलों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। राजमार्ग एकांत जंगल से होकर गुजरता है। रात को किसी को गाड़ी गिरने का पता नहीं चला और समय पर घायलों को मदद नहीं मिल सकती। चारों ने खाई से निकलने के प्रयास भी किए लेकिन अंधेरे की वजह से कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने सूमो गाड़ी के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।















