DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं जबकि दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। इस सबंध में पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जाहिर है कि इससे पहले भी मनाली में सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं।
मनाली पुलिस ने साथ लगते अलेऊ स्थित एक होटल में देर शाम छापा मारा। इस होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पकड़े गए सभी लोग बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मनाली में सेक्स रैकेट पकड़ा है, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो युवतियां रेस्क्यू भी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।















