DNN सोलन
सोलन जिला के कंडाघाट में एस आई यू की टीम ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के पास से 15 हज़ार रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस ने बीती रात्रि को गश्त के दौरान 45 वर्षीय एक व्यक्ति शांता पुन की तलाशी ली तो उससे 13.98 ग्राम चिट्टा और 15 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाही की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिवकुमार शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम आगे भी जारी रहेगी।















