SP, ASP व SHO सोलन को मिला HIMACHAL रक्षक अवार्ड 

Entertainment Solan
DNN सोलन

सोलन में आठ दिवसीय हिमाचल उत्सव का आयोजन धूम धाम से आरम्भ हुआ। पहली सांस्कृतिक संध्या में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। दीप प्रज्वलित कर मुख्यातिथि ने उत्सव का विधिवत आरम्भ किया। इस मौके पर ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमेन कृपाल सिंह पसरीचा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए ।  इस मौके पर हिमाचल में सबसे ज्यादा सोलन में  नशे पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार और  एसएचओ धर्मसैन नेगी को  हिमाचल रक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीँ चिट्टे को जड़ से उखाड़ने की मुहिम के ब्रेंड अम्बेसडर बन चुके थिएटर आर्टिसिट मुनीश   कुमार ने अपने प्रस्तुतियां से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। वहीँ ग्रीन हिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्युट के विद्यार्थियों और पंजाब की कलाकार सूचि ओरोड़ा, एसजे डांसिंग ज़ोन ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दे कर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया।

इस मौके पर शिक्षा  मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल सरकार का एक ही लक्ष्य है। प्रदेश से नशे को जड़ से समाप्त करना जिसके लिए कठोर कदम उठाए जा रहे है। जिसमे सोलन पुलिस सराहनीय कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें भारत के युवाओं  को नशे के जाल में फंसा कर  खोखला करने में लगी है,  लेकिन वह सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के प्रति लगातार जागरूक कर रहे है इस लिए आज वह उसे नियंत्रित करने में काफी हद तक कामयाब हुए है। उन्होंने अभिभावकों से निवेदन किया है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखे और उन्हें नशे में न पड़ने दें। उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्कूलों में विद्यार्थी नशे में ज्याद पड़ रहे है क्योंकि उनके परिजन अपने बच्चों को ज्यादा पैसा देते है जिसका उपयोग वह नशे के लिए करते है।

News Archives

Latest News