DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
मनाली को अलेउ से जोड़ने वाला अलेउ पुल वाहनो की आवाजाही की लिये बहाल हो गया है। पीडब्लूडी विभाग ने रात दिन काम कर 2 दिनों के भीतर इसका मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। विभाग ने शनिवार को ही इसका कार्य शुरू किया था। काम।शुरू करने से पहले विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक काम करने की अनुमति ली थी लेकिन लोगो की दिक्कतो को देखते हुए विभाग ने रविवार सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक काम करने की अनुमति ली। सी दौरान पुल वाहनो के लिये बन्द रहा।
पीडब्लूडी विभाग के मरम्मत कार्य सुबह 8 बजे ही शुरू कर दिया और कड़ी मेहनत करने के बाद शाम 8 बजे तक पुल का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया। पीडब्लूडी विभाग ने इस पुल का आधा मरम्मत कार्य गर्मियों में कर लिया था लेकिन कुछ कार्य रह गया था। इस पुल के ठीक हो जाने से वामतट के अलेउ, प्रीणी, शुरू, जगतसुख, खखनाल, हरिपुर और नग्गर के लोगो ने राहत की सांस ली है। वामतट मार्ग के सभी लोगो ने समय पर काम करने के लिये पीडब्लूडी विभाग का आभार जताया।
पीडब्लूडी विभाग मनाली डिवीजन के अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि अलेउ पुल की मरम्मत का कार्य आज पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आज रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक मरम्मत कार्य चलता रहा इस दौरान वाहनो की आवाजाही बंद रखनी पड़ी। उन्होंने कहा कि विभाग ने रात दिन काम करते हुए पुल वाहनो के लिये बहाल कर दिया है।















