POLICE परीक्षा में पास न होने पर 20 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Crime Nalagarh Solan
DNN नालागढ़ (आदित्य)
नालागढ़ के ढांग उपरली गांव के युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस की लिखित परीक्षा पास न होने की बजह से युवक ने यह खोफनाक कदम उठाया। घरवालो ने युवक को उल्टी करते देखा तो उसे नालागढ़ चिकित्साल्य ले आएं। जहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तरनजीत पुलिस की लिखित परीक्षा में नाम न आने की बजह से परेशान था। जिस समय घर में कोई नही था युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पड़ोसी ने युवक को उल्टी करते देखा तो वह उसे गाडी से अस्पताल ले आएं। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की हालत में सुधार न होने से उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। लेकिन जैसे उसे वहां से ले जाने लगे उसने दम तोड़ दिया। युवक का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि ढांग उपरली में सुसाइड का मामला सामने आया है। रविवार को युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

News Archives

Latest News