धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट की तैयारियां शुरू 

Kangra Others

DNN धर्मशाला

धर्मशाला में नवंबर माह में प्रस्तावित इंवेस्टर मीट की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने कहा कि इंवेस्टर मीट के प्रबंधन को लेकर नौ कमेटियां गठित की जा चुकी है। इसमें आयोजन, आतिथ्य, प्रोटोकॉल, परिवहन, शहरी सौंदर्यीकरण,मीडिया, प्रदर्शनी, सुरक्षा अग्निशमन तथा स्थानीय समन्वय समितियां शामिल हैं। इसके साथ ही चार प्रोफेशनल एजेंसियों को भी विभिन्न कार्य सौंपे गए हैं।  उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता मेंगठित आयोजन समिति इवेंस्टर मीट के निरीक्षण तथा समन्वय का कार्य करेगी। आतिथ्य औरप्रोटोकॉल समिति की अध्यक्षता सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा की जाएगी। परिवहन समिति कीअध्यक्षता प्रधान सचिव परिवहन द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंवेस्टर मीट के लिएधर्मशाला के पुलिस मैदान का चयन किया गया है तथा प्रारंभिक तौर पर इवंेस्टर मीटका खाका भी तैयार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News